जन गण मन | Jana Gana Mana Lyrics in Hindi – India National Anthem
इस लेख में हम भारत के राष्ट्रीय गान जन गण मन गीत हिंदी में या फिर Jana Gana Mana Lyrics in Hindi के बारे में संक्षेप में चर्चा करेंगे।
“जन गण मन” भारत गणराज्य (Republic of India) का राष्ट्रीय गान (National Anthem) है और इसे मूल रूप से December 11, 1911 में भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित किया गया था। उस समय “जन गण मन” को “भारतो भाग्य बिधाता (Bharoto Bhagya Bidhata)” के रूप में जाना जाता था। इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था।
जन गण मन का मूल संस्करण काफी लंबा है और इसमें पाँच श्लोक हैं। 24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा (Constituent Assembly of India) द्वारा केवल इसके पहले श्लोक (First Stanza) को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था।
राष्ट्रगान “जन गण मन” को औपचारिक रूप से गाने में 52 सेकंड का समय लगता है।
Jana Gana Mana Lyrics in Hindi | जन गण मन लिरिक्स हिंदी में
जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥